राजकीय महिला पीजी कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

Share
गाजीपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत मेरा युवा भारत एवं राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में युवाओं, एनसीसी कैडेटों, एनएसएस स्वयंसेवकों और महाविद्यालय की छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राजकीय महिला पीजी कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शम्भू शरण प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान भारत माता और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण देशभक्तिमय हो उठा। प्रतिभागियों ने “आन, बान और शान है तिरंगा, हर भारतीय की पहचान है तिरंगा” तथा “आजादी का पर्व मनाएंगे, हर घर तिरंगा लहराएंगे” जैसे नारों के साथ लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।read more:https://pahaltoday.com/adg-conducts-surprise-inspection-of-police-office-branches-emphasizes-speedy-redressal-of-public-grievances/यात्रा राजकीय महिला पीजी कॉलेज से प्रारंभ होकर राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज, महुआबाग और ददरीघाट बाईपास होते हुए पुनः राजकीय महिला पीजी कॉलेज पहुंची। यहां राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एवं मेरा युवा भारत के 100 से अधिक स्वयंसेवकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी शशिकला अग्रवाल, एनसीसी प्रभारी डॉ. अमरनाथ, मेरा युवा भारत के सुरेन्द्र प्रजापति, ऋषिकेश, अनिकेत, विवेक, खुशबू वर्मा, रागिनी एवं सलोनी सहित बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवक और महाविद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *