भदोही। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित और उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल का आज जन्मदिन है। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/इसी क्रम में अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। उन्होंने कहा कि अपना दल (एस) दीन-दुखियों की मदद के लिए सदैव आगे रहती है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर कार्यकर्ता तक समाज के दबे-कुचले, शोषितों व वंचितों की मदद और उनके हक की लड़ाई लड रहे हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। इस मौके पर पार्टी के नेता अमजद अहमद, नंद जायसवाल, राहुल गुप्ता, सरफराज नवाज, रुद्र प्रकाश पटेल सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।