भदोही। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। गुरुवार को प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में बैठक हुई। इस दौरान प्रभारी जनपद न्यायाधीश अमित वर्मा ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सर्वोत्तम माध्यम है। इसमें धन और समय दोनों की बचत होती है।read more:https://pahaltoday.com/the-houses-of-people-living-on-government-land-were-demolished/ इसमें न तो किसी पक्ष की हार होती है और न ही जीत होती है तथा मामले त्वरित गति से निस्तारित होते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु व्यापक अभियान चलाया जाए, ताकि अधिक से अधिक वादकारी लाभांवित हो सकें। उन्होंने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर अपर जिला जज एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत पुष्पा सिंह, प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनामिका चौहान एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।