श्रावण महोत्सव सामुहिक रूद्राभिषेक एवं शिवपुराण कथा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा 

Share
बलिया। नरहीं गांव में स्थित मां विंध्यवासिनी एवं भुवनेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में श्रावण महोत्सव सामुहिक रूद्राभिषेक एवं शिवपुराण कथा का आयोजन किया गया है।रविवार को इस धार्मिक अनुष्ठान पवन महाराज पप्पू बाबा पुजारी के नेतृत्व में घोड़े गाजे बाजे डीजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई।
जिसमें सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के नारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया कलश शोभायात्रा नरहीं गांव के सभी देव स्थान से परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचा जहां रूद्राभिषेक का शुभारंभ किया गया। एहतियात के तौर पर नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह दलबल के साथ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *