अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हुई बैठक

Share
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एक आवश्यक बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि अरविंद गांधी ,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि संजय सिंह मुन्ना जी जिला संरक्षक रहे।अध्यक्षता संजय सिंह नगर अध्यक्ष एवं संचालन डॉक्टर परमेश्वर सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों से संपर्क अभियान चलाने,सदस्यता अभियान बाजार में चलने,सदस्यता अभियान चलाने हेतु कमेटी का गठन और 3 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले व्यापारी महाकुंभ में शामिल होने का निर्णय लिया गया।सदस्यता अभियान के बाद कमेटी का गठन किया जाएगा। सदस्यता अभियान कमेटी में प्रमुख रूप से डॉक्टर परमेश्वर सिंह ,विजय बहादुर यादव ,शशिकांत वर्मा, विजय कुमार बिंद ,अनिल कुमार शर्मा, जावेद ,पवन कुमार वर्मा ,मिथिलेश कुमार, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर ,अनूप कुमार यादव और उत्तम ठाकुर को सर्वसम्मत से शामिल किया गया।read more:https://khabarentertainment.in/drug-smuggler-arrested-with-469-grams-of-illegal-charas-major-action-by-mirzapur-police-under-operation-savera/ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अरविंद गांधी, प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है आपसी प्रेम स्नेहा सहयोग से ही संगठन को मजबूत किया जा सकता है और वही संगठन एक दिन समाज के काम आता है। इसलिए किसी कीमत पर संगठन को कमजोर नहीं होने देना चाहिए। जिला संरक्षक संजय सिंह मुन्ना जी ने कहा कि अभियान चलाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जाए। अंत में नगर अध्यक्ष ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया और लिए गए सभी निर्णय को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *