469 ग्राम अवैध चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन सवेरा के तहत मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share

सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे श्ऑपरेशन सवेराश् अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े उसके आगे और पीछे के नेटवर्क (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक) की भी जांच की जा रही है। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जनपद में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बेहट के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी सूबे सिंह के नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गश्त और चेकिंग के दौरान ग्राम मिर्जापुर से पाडली जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई।read more:https://khabarentertainment.in/major-action-by-the-food-safety-department-sauce-factory-raided-550-kg-of-stock-destroyed/ जांच में उसके कब्जे से 469 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुर्सलीन पुत्र रफीक, निवासी ग्राम महमूद माजरा रायपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जापुर में मु0अ0सं0 218/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, हेड कांस्टेबल अमित राठी, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार तथा कांस्टेबल कपिल कुमार की टीम ने अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि कहीं मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *