सहारनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे श्समरसता संकल्प अभियानश् के अंतर्गत वाराणसी स्थित उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर धाम से पावन मिट्टी लेकर निकली कलश रथ यात्रा शनिवार को सहारनपुर पहुंची। हसनपुर चैक पर नगर विधायक राजीव गुंबर के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद कलश यात्रा नगर विधानसभा क्षेत्र से होते हुए देहात विधानसभा के पिंजोरा गांव स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलश को स्थापित कर यात्रा को विश्राम दिया गया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि संत रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पावन मिट्टी से अनेक कलश तैयार किए जाएंगे। इसके बाद भाजपा महानगर के सभी 11 मंडलों में इन कलशों की यात्राएं निकाली जाएंगी तथा गांवों और नगर क्षेत्रों में स्थित संत रविदास मंदिरों में इनकी स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में समरसता, सामाजिक एकता और संत रविदास जी के समानता, सद्भाव एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री ललित कटारिया भी वाराणसी से यात्रा के साथ सहारनपुर पहुंचे। देहात विधानसभा क्षेत्र में योगेश कुमार, जयराम गौतम, अजब सिंह और विश्व दयाल छोटन ने अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष के.एल. अरोड़ा, राकेश जैन, जिला मीडिया प्रभारी विजय गुप्ता, नीरज ठकराल, रतन सिंह, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्र लाला, विजय वर्मा, विजय चैहान, स्वराज सैनी, पार्षद राजू सिंह (ओजपुरा), सुलेख चंद, अनिल गर्ग, वीरेंद्र उपाध्याय, सुनील पवार, अनिल शर्मा, सोपीन पाल, मुकेश गख्खड़, मयंक गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कालरा, सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप शर्मा, मुकेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने संत गुरु रविदास महाराज के बताए समरसता, समानता और सामाजिक सद्भाव के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया।