2027 की तैयारी में जुटी सपा, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

Share

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। अंबाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों की समीक्षा की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष चैधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता का आधार होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर संगठन को मजबूत बनाए और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने के लिए अभी से जुट जाए। बैठक में भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनता के बीच जाकर सामाजिक सौहार्द, विकास और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता है। पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर और प्रदेश सचिव मजहरी राणा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से काम करना चाहिए। पूर्व मंत्री विनोद तेजियान और लियाकत अली ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूती से चुनाव मैदान में उतरेगी।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की। वरिष्ठ नेताओं चैधरी साजिद, चैधरी अब्दुल गफूर और ब्लॉक प्रमुख चैधरी ताहिर हसन ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर नए लोगों को पार्टी से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रदेश सचिव रूही अंजुम, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा, प्रवक्ता फैसल सलमानी, संदीप सैनी सहित अनेक नेताओं ने भी अपने विचार रखे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *