जखनिया के हथियाराम में ICT लैब का भव्य उद्घाटन, अब हाईटेक शिक्षा से जुड़ेंगे छात्र

Share
गाजीपुर जखनियां/।जखनिया विकासखंड के हथियाराम स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आईसीटी (ICT) लैब का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी विस्तार की झलक साफ दिखाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडी बेसिक हेमंत राव तथा विशिष्ट अतिथि हथियाराम कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पंडित रत्नाकर त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात फीता काटकर आईसीटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया।विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि हेमंत राव ने कहा कि—read more:https://khabarentertainment.in/the-birth-anniversary-of-the-constitution-maker-was-celebrated-in-ward-number-18-of-the-city“आज का युग तकनीक का युग है। ऐसे में आईसीटी लैब बच्चों को कंप्यूटर आधारित शिक्षा, डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी। इससे विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, तकनीकी समझ और प्रतिस्पर्धात्मक योग्यता में वृद्धि होगी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अब शहरों जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करेंगी।”उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की हाईटेक सुविधाएं शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देंगी और बच्चों को आधुनिक युग के अनुरूप तैयार करेंगी।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य राणा रुद्र प्रताप सिंह द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं अंकपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में स्वागत गीत शिक्षामित्र निशा देवी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षकगण—माधुरी सिंह, रमेश चंद्र यादव, कृष्णकांत सहाय, दिनेश यादव, अतुल सिंह, संतोष कुमार गौतम, अनुदेशक नीतू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।वहीं ग्राम प्रधान विजेंद्र कुमार, अजीत सिंह, राधेश्याम यादव, अविनाश यादव, प्रशांत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि झोटना तेज प्रताप सिंह (सोनू सिंह), बृजमोहन यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का समापन उत्साह और प्रेरणा के माहौल में हुआ, जहां शिक्षा में तकनीकी क्रांति की नई शुरुआत का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *