गाजीपुर जखनियां :क्षेत्र में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के विधानसभा जखनिया के अध्यक्ष अवधेश उर्फ राजू ने विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को संबोधित किया और उन्हें उत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर के विचारों को अपनाने तथा सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दियाअवधेश उर्फ राजू ने अलीपुर मदरा, गौरा खास, रामपुर बलभद्र, बैरख, माखनपुर, जौहरपुर, भडेवर, माखनपुर लुलापुर, जलालपुर धनी, जलालपुर सरैया, सदरजहांपुर ताजपुर सहित जखनियां क्षेत्र के कई गांवों में पहुंचकर अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने जगह-जगह बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।read more:https://khabarentertainment.in/14-prominent-social-workers-were-honored-on-baba-sahebs-birth-anniversary/अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाने का कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में समानता, न्याय और भाईचारा स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने अवधेश उर्फ राजू का स्वागत किया और उनके साथ मिलकर अंबेडकर जयंती को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।