भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा की प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं के परिश्रम को दिया श्रेय

Share
सहारनपुर। असम और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों में आए चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर पूर्व सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य राघव लखनपाल शर्मा ने अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए इसे प्रधानमंत्री , गृहमंत्री  तथा पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया।उन्होंने कहा कि यह विजय भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। राघव लखनपाल शर्मा ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक सफलता पर वहां के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर यह जीत हासिल की है।read more:https://pahaltoday.com/storm-in-chandigarh-domestic-flights-affected-flights-departed-late/
पूर्व सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के पक्ष में अपना जनादेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे जनता ने पूरी तरह नकार दिया।
उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व, राज्य के कार्यकर्ताओं और जागरूक मतदाताओं को इस ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम देश में सकारात्मक बदलाव और विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *