भाजपा की प्रचंड जीत पर महापौर डॉ. अजय सिंह का बयान, पश्चिम बंगाल में बदलाव को बताया ऐतिहासिक

Share
सहारनपुर। चुनाव परिणामों के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में महापौर डॉ. अजय सिंह ने पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत पर देशवासियों को बधाई दी है।read more:https://pahaltoday.com/centre-hikes-rates-of-commercial-cylinders-tea-chowmein-and-samosas-to-become-costlier/
महापौर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री , गृहमंत्री  और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  की सुशासन नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुरक्षा और पारदर्शी प्रशासन को प्राथमिकता देते हुए अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।महापौर डॉ. अजय सिंह ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए इसे ऐतिहासिक परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में लंबे समय से चल रही नीतियों और व्यवस्थाओं से जनता असंतुष्ट थी, जिसका परिणाम अब सामने आया है।उन्होंने आगे कहा कि यह जनादेश इस बात का संकेत है कि देश की जनता अब विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में खड़ी है। महापौर ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारें इसी तरह जनहित में कार्य करती रहेंगी और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *