बरगद के पेड़ में उतरा करंट, लोगों को लगा झटका

Share

बड़हलगंज । क्षेत्र के बेलवा दाखिली गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने से बच गया। गांव में जाने वाली हाईटेंशन लाइन का पोल गिरने की स्थिति में पहुंचने के बाद उसे बरगद के पेड़ के सहारे बांध दिया गया। इससे पेड़ में करंट उतरने से लोगों को झटका लगने की घटना सामने आई है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार बेलवा दाखिली निवासी विनोद यादव के घर के पास हाईटेंशन लाइन का पोल लगा है। इसी पोल से गांव में बिजली की आपूर्ति होती है। बताया गया कि पोल काफी समय से जर्जर हालत में था और उसके गिरने का खतरा बना हुआ था। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पोल को ठीक कराने या नया पोल लगाने के बजाय तार के सहारे बरगद के पेड़ से बांध दिया।

read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteग्रामीणों का कहना है कि बरगद के पेड़ से हाईटेंशन लाइन का पोल और तार बांधने का परिवार के लोगों ने विरोध किया था। इस पर लाइनमैन ने कुछ दिन में व्यवस्था ठीक कर पोल को पेड़ से हटाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों के मुताबिक कई दिन बीत जाने के बाद भी पोल को पेड़ से अलग नहीं किया गया।इसी बीच पेड़ में करंट उतरने की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पेड़ के संपर्क में आने पर कुछ लोगों को बिजली का झटका भी लगा। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।इस संबंध में सेमरा फीडर के जेई से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के लाइनमैन से बात कर व्यवस्था ठीक कराने की बात कही। घटना के दौरान धनंजय यादव, विनोद यादव, शिव कुमार, मनोज, सोनू समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *