पिलखुआ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” विषय पर चित्र एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन शामली स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने चित्रों और पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण संरक्षण वाले भारत की कल्पना को प्रदर्शित किया।प्रतियोगिता में दिव्यांशी, माही तोमर, मधुर, हर्ष सहित अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से देश के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।read nore:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेंद्र सिंह राठी ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता के साथ-साथ समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित टॉक ने सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी ki अभियानों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में नवोदय समिति के जतिन, उमेश शर्मा विद्यालय के शिक्षक तथा मधुर तुषार हर्ष कुमकुम रितु दिव्यांशी सनम आशी साक्षी मीनाक्षी वंदना यीशु गरिमा रिया इशिका आदि उपस्थित रहे।