नदी पार क्षेत्र में रोड कनेक्टिविटी सहित बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

Share

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने रविवार को शहर के नदी पार क्षेत्र में कुन्हाड़ी और नान्ता का दौरा कर प्रगतिरत और प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान केडीए, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा कर कार्यों की प्रगति पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में बेहतर कनेक्टिविटी, सुव्यवस्थित यातायात और आधुनिक सुविधाओं के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाए। साथ ही बूंदी रोड सहित सभी एंट्री पॉइंट्स पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की योजना के तहत चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यकरण करने को कहा।read more:https://pahaltoday.com/makanpur-sharif-former-head-ruman-siddiqui-reached-the-court-of-hazrat-syed-badiuddin-zinda-shah-madar/लोक सभा अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप हों, ताकि शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित रूप दिया जा सके। कोटा बैराज पुलिया के आसपास मरम्मत, लाइटिंग और सुरक्षा कार्य जल्द पूरे करने, विभिन्न सड़को के चौड़ाईकरण और चौराहों के पुनर्विकास की योजना बनाने के निर्देश भी दिए।बिरला ने थर्मल चौराहे से रेलवे अंडरपास तक नहर किनारे सड़कों को मजबूत करने और सौंदर्यकरण पर भी प्रस्ताव तैयार करने को कहा। आगे इस मार्ग को विकसित कर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने की योजना बनाने को कहा। कुन्हाड़ी क्षेत्र में नहर को कवर कर उसके ऊपर सड़क अथवा फुटपाथ विकसित करने तथा हरियाली बढ़ाने के निर्देश भी दिए, ताकि गंदगी और दुर्घटनाओं की समस्या कम हो सके।उन्होंने विजयवीर स्टेडियम और वीर दुर्गादास राठौड़ स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। जिम उपकरण, फेंसिंग, प्रकाश व्यवस्था और ओपन जिम के उन्नयन सहित खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। नान्ता में स्थानीय जरूरतों के अनुसार विभिन्न विकास कार्य, ट्यूबवेल की मरम्मत, सामुदायिक सुविधाओं का विकास सहित अन्य कार्य कराने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *