महराजगंज तराई (बलरामपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलासपुर मे कपडा व किराना दुकान के साथ घर में अज्ञात कारणो से आग लग गई। जिससे पूरा गृहस्थी जलकर राख हो गए। दुकान में रखा सारा सामान व बेटे के विवाह के लिए एकत्रित लाखों के जेवर सहित एक लाख नगदी जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बेलासपुर निवासी भगवान प्रसाद कसौधन ने बताया कि शनिवार को सभी घर के सदस्य खाना खाकर सो गए। 9:30 बजे रात के करीब अज्ञात कारण से दुकान में आग लग गई देखते ही देखते कपड़े व किराना की दुकान में आग की लपटे पहुंच गई।read more:https://pahaltoday.com/problems-of-municipal-bodies-will-be-resolved-quickly-development-plans-will-gain-momentum-dm-anupam-shukla/
जिसमें सारा सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक आग की लपटे कम होती तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। भगवान प्रसाद ने बताया कि 12 मई को घर में शहनाई बजने की तैयारी हो रही थी। लेकिन आग में जेवर कपड़ा आदि घर मे रखा हुआ था। जो जल कर राख हो गया। अग्निकांड से लाखो के जेवरात व नगदी जलकर राख हो गया। क्षेत्रीय लेखपाल कमल वर्मा ने बताया कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारी को भेज दी गई है।