महराजगंज तराई (बलरामपुर)
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटोहाकोट निवासी मदनलाल ने बताया कि रविवार करीब 9 बजे रात अज्ञात कारणों से घर में आग लग गई। जिसमें उनका 8हजार व लगभग 10हजार के जेवर सहित घर गृहस्ती में कपड़ा अनाज बर्तन जल गया। आग की चपेट में आने से जगत राम का दो साइकिल 1500 रुपए नगद और 10हजार के जेवरात ,संमाता 45हजार नगद 20हजार के जेवरात व साइकिल व सोहनलाल का 10हजार नगद 8हजार के जेवरात व साइकिल ,मोहन का 2 हजार नगद व घर गृहस्ती जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल अंबिका प्रसाद ने बताया है कि क्षति का आकलन करके रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।