शहर के प्रतिष्ठित सिटी क्लब सिविल लाइन के सभागार में आज एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर था उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित पाँच नए सभासदों के आधिकारिक पदभार ग्रहण करने का। शहर के प्रतिष्ठित सिटी क्लब सिविल लाइन के सभागार में आज एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर था उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित पाँच नए सभासदों के आधिकारिक पदभार ग्रहण करने का।नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने मंच पर गरिमामय उपस्थिति के बीच नामित सभासद श्याम सिंह, रोहन मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, गीता यादव और ज्ञानचंद कन्नौजिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक-एक कर जब इन पाँचों नामों ने संविधान के प्रति निष्ठा और नगर की सेवा का संकल्प लिया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह के महत्व को और बढ़ा दिया। नवनियुक्त सभासदों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करेंगे।शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए शहर के तमाम गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने भी नवनियुक्त सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका सभासदगण एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्टनगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने मंच पर गरिमामय उपस्थिति के बीच नामित सभासद श्याम सिंह, रोहन मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, गीता यादव और ज्ञानचंद कन्नौजिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। एक-एक कर जब इन पाँचों नामों ने संविधान के प्रति निष्ठा और नगर की सेवा का संकल्प लिया, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति ने समारोह के महत्व को और बढ़ा दिया। नवनियुक्त सभासदों ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करेंगे।शपथ ग्रहण के इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए शहर के तमाम गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों ने भी नवनियुक्त सदस्यों को पुष्पगुच्छ देकर उनके सफल और जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर पालिका सभासदगण एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।
मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट