पानी की निकासी बंद होने से भड़के किसान, नवाबगंज पुलिस चौकी का किया घेराव

Share
नवाबगंज, उन्नाव। विकासखंड नवाबगंज के हरचंदपुर गांव के पास कुछ किसानों द्वारा खेतों की ओर जाने वाले पानी के रास्ते पर बांध लगा दिए जाने से आसपास के किसानों की फसलें जलमग्न होने लगीं। पानी निकासी बंद होने से परेशान हरचंदपुर गांव के संतोष, राहुल, नीरज, जगतपाल सहित सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार होकर नवाबगंज पुलिस चौकी पहुंच गए और बांध तत्काल खुलवाने की मांग को लेकर चौकी का घेराव करने लगे।ग्रामीणों का आरोप था कि पानी की निकासी बंद होने के कारण खेतों में पानी भरता जा रहा है, जिससे खड़ी फसलें खराब होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से तत्काल मौके पर पहुंचकर पानी की निकासी खुलवाने की मांग की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteग्रामीणों के चौकी पहुंचने की सूचना पर अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाते हुए शांत कराया और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल को तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने तथा बंद किए गए पानी के रास्ते को खुलवाने के निर्देश दिए।पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए। वहीं, पानी की निकासी खुलने और फसल को राहत मिलने की उम्मीद में ग्रामीणों की नजर अब प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *