उन्नाव। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में शुक्रवार को सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज ने पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना और राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने ग्राम पंचायत जयराजमऊ और पोरई में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री की किट अपने हाथों से प्रदान की।राहत किट में लाई, चना, बिस्किट, आलू, दाल, तेल, हल्दी, सब्जी मसाला, तौलिया, साबुन, निरमा, बाल्टी, मग सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री शामिल रही। सांसद ने कहा कि आपदा की घड़ी में सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। किसी को भूखा-प्यासा नहीं रहने दिया जाएगा। मौसम में बदलाव के साथ बीमारियों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य, पशुपालन, राजस्व समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी सक्रिय हैं।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पोरई में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि लोन नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ की स्थिति इतनी गंभीर होगी, इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने ग्राम प्रधानों से बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर प्रशासन को सौंपने को कहा, ताकि सभी पात्र पीड़ितों को सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से सभी को योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है।सांसद ने जयराजमऊ और पोरई में मौके पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ग्राम तोरई में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।इस दौरान विधायक आशुतोष शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड, उपजिलाधिकारी बीघापुर, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।