सपनों की उड़ान या लापरवाही? 24 घंटे में चार बच्चियों की सकुशल बरामदगी

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )l जनपद के पयागपुर तहसील क्षेत्र के भूपगंज बाजार से चार बच्चियों के अचानक लापता होने का मामला रविवार को पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गया। दो सगी बहनों, एक चचेरी बहन और उनकी सहेली के गायब होने से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में भय और आशंका का माहौल बन गया।read more:https://khabarentertainment.in/saharanpur-lucknow-passenger-train-expected-to-resume-operations/
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही मोबाइल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से लोकेशन ट्रेस की गई। महज 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने नई दिल्ली के हरीनगर क्षेत्र स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर से चारों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया। इस सफल कार्रवाई में महिला कांस्टेबल रेखा देवी, उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार, हेड कांस्टेबल अंगद कुमार गोंड और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।पूछताछ में सामने आया कि बच्चियां रोजगार की तलाश और आत्मनिर्भर बनने के सपने के साथ दिल्ली पहुंच गई थीं। हालांकि बिना परिजनों की अनुमति इस तरह घर छोड़ना न केवल जोखिम भरा है, बल्कि सामाजिक रूप से भी उचित नहीं माना जा सकता।
इस घटना ने जहां पुलिस की तत्परता को सराहा है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की कमी और युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं जैसे अहम मुद्दों को भी उजागर किया है। फिलहाल बच्चियों के सकुशल घर लौटने से परिजनों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *