होम डिलिवरी का दावा, गोदाम से खुला वितरण, गैस एजेंसी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Share
मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना नगर क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। गैस गोदाम के गेट पर 3 मई से “केवल होम डिलिवरी” के माध्यम से आपूर्ति की सूचना चस्पा होने के बावजूद मंगलवार सुबह करीब सात बजे से उसी गोदाम से उपभोक्ताओं को खुलेआम सिलेंडर वितरित किए जाते देखे गए, जिससे एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए।read more:https://khabarentertainment.in/bjp-workers-celebrated-the-historic-victory-of-the-bjp-in-three-states-including-bengal/
स्थानीय लोगों का आरोप है कि होम डिलिवरी के नाम पर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है, जबकि अंदर ही अंदर गोदाम से प्रत्यक्ष वितरण जारी है। इससे न केवल व्यवस्था की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है, बल्कि घंटों कतार में खड़े उपभोक्ताओं में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि होम डिलिवरी व्यवस्था लागू है तो गोदाम से सीधे वितरण पूरी तरह बंद होना चाहिए।मामले की जानकारी मिलने पर सप्लाई इंस्पेक्टर दिव्यांशु ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एजेंसी प्रबंधन से पूछताछ की गई। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि कुछ लोग डिलिवरी वाहनों को निकलने नहीं दे रहे हैं, जिससे होम डिलिवरी प्रभावित हो रही है। साथ ही यह भी कहा गया कि गैस गाड़ी के आगमन की सूचना समय से नहीं मिलने के कारण संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही है।सप्लाई विभाग ने आश्वासन दिया है कि बुधवार से हर हाल में होम डिलिवरी व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। उधर, स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, ताकि गैस आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *