जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से जनता बेहाल

Share

बहराइच। जिले के कैसरगंज विकासखंड अंतर्गत बरखुरद्वारापुर चौराहे से बदरौली बाजार जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है। वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह मार्ग आज गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।read more:https://khabarentertainment.in/power-supply-disrupted-due-to-storm-restored-after-16-hours/
सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढों के कारण जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का भी आवागमन होता है, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
समस्या को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी एवं आरटीआई कार्यकर्ता सुनील कुमार पोरवाल ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्च अधिकारियों से भी संपर्क कर सड़क की दुर्दशा और अतिक्रमण की समस्या से अवगत कराया।शिकायत में मांग की गई है कि इस मार्ग का जल्द चौड़ीकरण किया जाए और इसे गड्ढा मुक्त बनाया जाए, ताकि संभावित हादसों को रोका जा सके।फिलहाल, विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते आम जनता को रोजाना खतरे के बीच सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *