डीएम ने नगर पालिका  द्वारा मलिन बस्तियों में कराए गए विकास कार्यों का किया निरीक्षण, 

Share
बिजनौर । जिलाधिकारी अधिकारी जसजीत कौर द्वारा गुरुवार को नगर पालिका परिषद  कार्यालय का निरीक्षण तथा नगर निकाय अंतर्गत मलिन बस्तियों में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिजनौर विकास कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। सर्वप्रथम जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद धात्री महिलाओं एवं निर्धन व्यक्तियों को विदुर ब्रांड की किट्स वितरीत की । उसके बाद उन्होंने नवाब का अहाता एवं ग्राम बकली क्षेत्र अंतर्गत मलिन बस्तियों में नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों के तहत सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड पर बिजली के खंबे और बिजली के तार लटके पाए जाने पर उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर विद्युत विभाग के अधिकारियों को खंबे सड़क के किनारे लगवाने तथा बिजली के लटके तारों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।read more:https://khabarentertainment.in/tehsil-level-dharti-mata-bachao-monitoring-committeefertilizer-monitoring-committee-meeting-and-farmer-registry-workshop-were-organized/
प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण में सभी आवास मानक के अनुरूप ठीक पाए गए। बकली स्थित स्कूल में चिकित्सा विभाग द्वारा कैंप के आयोजन का मुआयना करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ की सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *