सोनभद्र। विकास खंड चतरा की ग्राम पंचायत पटना में हर घर नल से जल योजना के तहत अब तक पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आसपास के गांवों में योजना संचालित होने के बावजूद पटना के लोग आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।read more:https://khabarentertainment.in/thieves-in-asothr-are-emboldened-they-broke-the-lock-searched-the-house-but-when-they-found-nothing-they-slipped-away-raising-questions-about-police-patrolling/ग्रामीणों के अनुसार पटना गांव बेलाही समूह पेयजल योजना से जुड़ा है, जिसकी दूरी लगभग 10 से 12 किलोमीटर है, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी गांव तक पानी नहीं पहुंच पाया। भूजल स्तर गिरने से हैंडपंप भी सूख चुके हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। हालात ऐसे हैं कि महिलाओं और बच्चों को प्रतिदिन 2 से 3 किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण ई. शेखर बाबा, गोरख लाल, नीरज चैबे, रामराज चेरो, सुरेश कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा। ग्रामीणों ने बताया कि पटना गांव से मात्र एक किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत शोढ़ा (बरकोनिया) में पानी की टंकी स्थापित है और वहां नियमित जलापूर्ति हो रही है। उनका कहना है कि यदि उस टंकी से पटना को जोड़ दिया जाए तो समस्या का तत्काल समाधान हो सकता है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप कर जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।