नीट परीक्षा को नकल विहीन करने के लिए बैठक का आयोजन

Share
बिजनौर । जिलाधिकारी अधिकारी जसजीत कौर के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी 03 मई, 2026 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं नीट परीक्षा को पूर्ण रूप से नकल विहीन सुबह अवस्थित एवं निर्वाध   रूप से संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नीट परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।read more:https://khabarentertainment.in/former-mla-and-in-charge-of-rasulabad-assembly-constituency-shiv-kumar-beria-attended-the-important-meeting-of-samajwadi-party/उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा से पूर्व सभी केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें और कोई भी कमी पाए जाने पर तत्काल उसे दूर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी केंद्रीय व्यवस्थापकों को प्रतिष्ठित करते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र में अपनी सुविधा अनुसार क्लॉक रूम बनाई जाए और किसी भी अवस्था में परीक्षार्थियों द्वारा जमा सामान पर कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों, परिसरों के सभी प्रवेश और निकास द्वारों, गलियारों और विशेष रूप से परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सभी कैमरे क्रियाशील रहें। उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति रखने के लिए परीक्षा केंद्रों में जनरेटर की अनिवार्य रूप से व्यवस्था करें। उन्होंने परिवहन विभाग को अभ्यर्थियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्व में ही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे स्वच्छ पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही परीक्षा में नक़ल रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, एएसपी प्रकाश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरण यादव सहित समस्त उप जिलाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *