एकता प्रेरणा लघु उद्योग का डीएम ने किया निरीक्षण

Share
उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराने का दिया निर्देशश्रावस्ती। डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकास खण्ड सिरसिया के अर्न्तगत ग्राम पंचायत अहलाद नगर(जनकपुर) में उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित ’’एकता प्रेरणा लघु उद्योग’’ पुष्टाहार उत्पादन इकाई का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिसमें समुचित बाल विकास योजना के तहत पूरक पोषण उत्पादों का निर्माण एवं वितरण किया जाता है। इस दौरान डीएम ने पुष्टाहार के उत्पादन, पैकेजिंग, डिलीवरी आदि की विधिवत जानकारी ली और समय से पुष्टाहार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपायुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया कि प्रतिदिन के उत्पादन में वृद्धि करते हुए वितरण कार्य समयबद्ध रूप से कराया जाए। इसके साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखा जाए एवं खाद्यान्न वितरण रजिस्टर प्रत्येक दिवस अपडेट किया जाए। उन्होने उपायुक्त, स्वतः रोजगार को निर्देश दिए कि प्लांट को प्रतिदिन संचालित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन के उत्पादन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध करायी जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त स्वतः रोजगार संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *