सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना  उद्देश्य : डीएम

Share
डीएम ने सोमनाथ यात्रा के लिए चयनित 10 तीर्थ यात्रियों की बस को दिखाई हरी झण्डी श्रावस्ती। ’’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-2026’’ के तहत सोमनाथ यात्रा के लिए जिले से 10 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागी गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होंगे। जिसके तहत डीएम अश्विनी कुमार पाण्डेय एवं एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रियों की बस को रवाना किया। यात्रा के लिए जिले से विभिन्न आयु वर्ग के 10 लोगों का चयन किया गया है। जिसमें क्रमशः राजेन्द्र प्रसाद मौर्या, सौरभ कुमार, बैजनाथ, दिलीप कुमार, विष्णुपाल सिंह, रागिनी सिंह, बिन्दु सिंह, ओम प्रकाश सिंह, भीम सिंह, माधुरी देवी शामिल हैं।इस दौरान डीएम ने कहा कि ’’सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ भारत की आस्था, संस्कृति और आत्मगौरव का भव्य उत्सव है, जो सोमनाथ मन्दिर के हजार वर्षों की अविचलित यात्रा को स्मरण करता है। इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने यह भी बताया कि तीर्थ यात्रिें को सोमनाथ मंदिर के हजारों वर्षों के इतिहास और उसके पुनर्निर्माण की गाथा से अवगत कराया जाएगा। यात्रा के दौरान ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों का भी अनुभव कराया जाएगा। इस अवसर पर सहायक पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *