बिजली स्मार्ट मीटर प्रदेश भाजपा सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं – बु. वि. सेना

Share
नये स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं की जेबों पर विद्युत विभाग डाका डाल रहा है  – टीटू कपूर  ललितपुर ।  स्थानीय कम्पनी बाग में बु. वि. सेना द्वारा बु. वि. सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू की नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया । इस दौरान ललितपुर शहर में बिजली विभाग द्वारा लगाये गये स्मार्ट प्रीपेड मीटर द्वारा रिचार्ज करवाने के बावजूद ज्यादा बिल आने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया । इस मौके पर विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।    बु. वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर प्रदेश सरकार की साख को बट्टा लगा रहे हैं। इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में पड़ सकता है।उक्त स्मार्ट प्रीपेड मीटर कई गुना तेजी से भागते है जिस कारण जनता की जेबों पर भारी बोझ पड़ रहा है । उक्त स्मार्ट मीदर को रिचार्ज करने के बाबजूद ज्यादा का बिल उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा है तथा इसके साथ साथ मैसेज भेजकर विद्युत कनेक्शन काटने के लिए उपभोक्ताओं को धमकाया जा रहा है ।      उन्होंने यह भी कहा कि  प्रदेश के अन्य जिलों में भी लगाये जा रहे  प्रीपेड मीटर में भी यही शिकायत मिल रही है।  प्रदेश के इस अति पिछड़े जिले पर यह जबरन थोपकर उपभोक्ताओं की जेबों पर डाका डालने की तैयारी की जा रही है जो कि सर्वथा अनुचित है ।      बु.वि. सेना प्रमुख टीटू कपूर ने कहा कि उक्त प्रीपेड मीटरों को तत्काल प्रभाव से बदला जाये।    धरना प्रदर्शन के दौरान बु.वि. सेना के वरिष्ठ सदस्य राजमल बरया, कदीर खां  , फूलचंद रजक , राजकुमार कुशवाहा , अमरसिंह बुन्देला , प्रदीप साहू , प्रेमशंकर गुप्ता , विनोद साहू , गफूर खां , प्रदीप पंडित , नंदराम कुशवाहा , सुधीर धानुक , प्रमोद कुमार , आशाराम नगेले  , काशीराम विश्वकर्मा, संजू राजा, विक्की सोनी, , राजीव साहू , प्रमोद , खुशाल बरार , टिंकू सोनी, रोहित कुमार  जगदीश , पर्वत ,भैय्यन कुशवाहा , रवि रैकवार , राजाराम अहिरवार , हनुमत पहलवान , रामस्वरूप , जगदीश झा , विनोद चन्देल  साहिद अली , भैय्यन कुशवाहा , खुशाल बरार , प्रदीप साहू  , कामता भट्ट , आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *