मरीमाता मंदिर मेले की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Share

बहराइच। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को श्री मरीमाता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, जल निकासी, जलभराव और संपर्क मार्ग समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर और आसपास जलभराव की स्थिति मिलने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच को मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने तथा कहीं भी गंदगी और जलभराव न रहने देने को कहा।डीएम ने मुख्य मार्ग से मंदिर को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने संबंधित विभाग को आवश्यक मरम्मत कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मेले से पहले सभी संपर्क मार्ग सुगम और सुरक्षित होने चाहिए।नगर पालिका एवं विकास विभाग को नालियों की सफाई और जल निकासी के लिए आवश्यक प्रबंध पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि बारिश होने की स्थिति में जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो।वहीं, पुलिस विभाग को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बेहतर प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को विभागवार जिम्मेदारी तय कर व्यवस्थाएं समय से पूरी करने तथा आयोजन से पूर्व दोबारा स्थलीय सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *