गाजीपुर जमानियां। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के हरपुर स्थित डिवाइन ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की छात्रा अनन्या सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवम यादव ने 92 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा रौनक प्रजापति ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल तीन छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं।read more:https://khabarentertainment.in/mangalpur-police-station-team-arrested-one-accused-for-luring-and-raping-a-minor-girl/ छात्र-छात्राओं की इस सफलता से पूरे विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक डॉ. रामउग्रह सिंह यादव एवं प्रबंधक प्रकाश यादव ने सफल छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक प्रकाश यादव ने छात्रों की सफलता का श्रेय उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं उनकी कड़ी मेहनत को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और समर्पण से आने वाले वर्षों में विद्यालय और भी बेहतर परिणाम देगा। समारोह में उपस्थित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।