मेहनत और समर्पण से ही हासिल होगी मनचाही मंजिल : ट्रेनी आईपीएस

Share
*फिरोजाबाद*। ‘सफलता का मार्ग अधिकारियों के संग’ श्रृंखला के तहत ट्रेनी आईपीएस राजेश गुनावत ने महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में करीब 100 छात्राएं अधिकारियों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ीं, जबकि तीन हजार से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।ट्रेनी आईपीएस राजेश गुनावत ने विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन के किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए निरंतर और कठिन परिश्रम जरूरी है। विद्यार्थियों से विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले विषयों को जिज्ञासा, ध्यान और लगन के साथ समझने का आह्वान किया।
read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सामान्य जागरूकता और समसामयिक विषयों की जानकारी बेहद जरूरी है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफल नागरिक बनने के लिए समाज और अपने आसपास के परिवेश को समझना भी आवश्यक है।कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और सही दिशा में किए गए प्रयास से ही मनचाही मंजिल हासिल की जा सकती है। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडे भी मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *