*फिरोजाबाद*। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से 20 सितंबर को गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा सुबह 10 बजे गांधी पार्क से शुरू होगी।संगठन के जिला अध्यक्ष शशांक पंडित ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य UGC से जुड़े प्रस्तावों और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी व्यक्ति या समाज के विरोध में नहीं है। संगठन अधिकार, समान अवसर, सम्मान और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेगा।पदयात्रा जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की ओर से समाज के सभी संबंधित नागरिकों से 20 सितंबर को सुबह 10 बजे गांधी पार्क पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होने की अपील की गई है।प्रेस वार्ता के दौरान शशांक पंडित, ऋषभ शर्मा, अखिलेश शर्मा, आकाश शर्मा, अंकित शर्मा, श्रीकांत शर्मा, पी के पराशर, संजय श्रोतीय आदि लोग उपस्थित रहे।