4.994 किलो गांजा के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

Share
*फिरोजाबाद*। थाना रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4.994 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 सितंबर को रसूलपुर पुलिस टीम बरी चौराहा के पास फतेहाबाद रोड पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान पुलिस ने सचिन अली (40) पुत्र पप्पू खान और उसके बेटे रिहान अली (21) निवासी गढ़ी सक्कन, थाना शमशाबाद, जिला आगरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 4.994 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 479/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *