*फिरोजाबाद*। थाना टूंडला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 1 किलो 221 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, लूट के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गांजा बरामद होने के बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर जरौली कला बंबा से जरौली कट की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भीमा उर्फ भीमसैन पुत्र कालीचरन निवासी गांव दिनौली, थाना टूंडला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 221 ग्राम गांजा बरामद हुआ।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस संबंध में थाना टूंडला में मुकदमा संख्या 459/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ टूंडला, शिकोहाबाद, नारखी और आगरा के ट्रांस यमुना थाने में चोरी, माल बरामदगी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका आपराधिक इतिहास कुल 18 मुकदमों का बताया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह, उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार समेत थाना टूंडला पुलिसकर्मी शामिल रहे।