गाजीपुर : जनपद गाजीपुर के पुलिस लाइन्स परिसर में नवनिर्मित ‘कॉप्स कैफे’ (COPS Cafe) का उद्घाटन आज अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को बेहतर खानपान और विश्राम की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।read more:https://pahaltoday.com/cdos-intensive-inspection-strict-instructions-on-quality-nutrition-and-cleanliness-in-schools/
उद्घाटन के दौरान एडीजी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं। ऐसे में उनकी कार्यक्षमता और मनोबल बनाए रखने के लिए सुविधाजनक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण भोजन अत्यंत आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि कैफे को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है। यहां स्वच्छता, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और उच्च गुणवत्ता वाले भोजन पर विशेष ध्यान दिया गया है। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने कैफे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया और इसके नियमित संचालन के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी लाइन्स, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित अन्य पुलिसकर्मी और विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहे। ‘कॉप्स कैफे’ की स्थापना पुलिसकर्मियों के कार्य तनाव को कम करने और उन्हें एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।