नगीना । कांवड़ यात्रा को व्यवधानरहित व सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्चाधिकारियों के आदेश पर सीओ कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम बुधवार की सुबह से एक्टिव हो गया है। सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों नगीना,कोतवाली देहात व नगीना देहात में शिवभक्त कांवड़ियों के आवागमन के रास्तों पर प्रमुख व विशिष्ट प्वाइंटों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को इंटरनेट के माध्यम से कंट्रोल रूम में कनेक्ट किया गया है।कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस स्टॉफ चौबीसों घंटे कांवड़ यात्रा मार्गों की निगरानी करेगा।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि कांवड़ यात्रा से संबंधित कोई भी कंट्रोल रूम को सूचना देने के लिए सीयूजी नंबर 7839864451 जारी कर दिया गया है।इस नंबर पर कांवड़ियों व आमजन द्वारा कोई भी सूचना दी जा सकती है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी शिवभक्त कांवड़िए को कोई परेशानी होती है, (तबियत खराब होने या कांवड़ियों के वाहन में फ्यूल खत्म हो जाने)तो कंट्रोल रूम में सूचना आते ही रेस्पॉन्स टाइम में पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी और कांवड़िया की समस्या का समाधान किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में जाम लग जाने या अन्य किसी दिक्कत की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जाएगी ।