बिजनौर क्लब समर्पण ने गाजियाबाद में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में जीता कॉन्सोलेशन प्राइज

Share
बिजनौर । गाजियाबाद में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में बिजनौर क्लब समर्पण की ओर से क्लब अध्यक्ष कनक जैन, कोषाध्यक्ष दीपाली जैन, पूर्व जिला अध्यक्ष खुशबू कर्णवाल एवं अन्य सदस्यों ने नव-निर्वाचित जिला अध्यक्ष नीतू जैन का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें भगवान महावीर एवं स्वर्णिमा लोगो की आकर्षक प्रतिमा भेंट कर शुभकामनाएँ दी गईं।समारोह के दौरान आयोजित बैनर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में बिजनौर क्लब समर्पण की टीम ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। टीम ने ‘नीट पेपर लीक’ जैसे समसामयिक एवं गंभीर विषय पर प्रभावशाली, विचारोत्तेजक एवं सामाजिक जागरूकता से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रस्तुति में कनक जैन, दीपाली जैन, खुशबू कर्णवाल, शुची, गुंजन, पायल, रितु, शेफाली, पारुल एवं दीप्ति ने सहभागिता की। टीम की सशक्त अभिव्यक्ति, रचनात्मक प्रस्तुति और समाज को जागरूक करने वाले संदेश की सभी ने सराहना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बिजनौर क्लब समर्पण को कॉन्सोलेशन प्राइज से सम्मानित किया गया।read more:https://worldtrustednews.in/yogi-government-working-to-make-youth-skilled-in-line-with-industry-demand/ इस उपलब्धि पर क्लब के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे टीम के समर्पण, मेहनत और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। पूर्व जिला अध्यक्ष खुशबू कर्णवाल ने कहा कि यह सम्मान क्लब के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि हमें भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी एवं जागरूकता फैलाने वाली प्रस्तुतियाँ देने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *