स्योहारा। नगर में दो परिवारों के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक कथित स्थानीय नेता की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। नगर के कुछ लोगों का आरोप है कि उक्त नेता दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांत कराने के बजाय उसे तूल देकर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि संबंधित व्यक्ति आगामी नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद की दावेदारी को लेकर सक्रिय होने का प्रयास कर रहा है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि वह अपने राजनीतिक संपर्कों और एक बड़े राजनीतिक दल के नेताओं से नजदीकी का हवाला देकर लोगों पर अपना प्रभाव बनाने की कोशिश करता है। आरोप है कि वह अपने आवास पर लोगों को बुलाकर स्वयं को चेयरमैन पद का संभावित प्रत्याशी बताए जाने तथा पार्टी स्तर पर चुनाव लड़ने के लिए उस पर दबाव होने की बातें करता है। वहीं, कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति एक बड़ी बिरादरी में अपनी मजबूत पकड़ होने का भी दावा करता है, जबकि बिरादरी के ही कई लोगों का कहना है कि वे उसे इस रूप में नहीं जानते।read more:https://khabarentertainment.in/khadiya-bazar-kota-road-becomes-a-death-trap-commuters-plagued-by-potholes-and-waterlogging/इन दावों को लेकर भी नगर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति कथित रूप से अपने एक सहयोगी चूज़े को किसी बड़े राजनीतिक दल के नेता के नाम से जोड़कर लोगों पर प्रभाव बनाने का प्रयास करता है। हालांकि, इस संबंध में भी कोई स्वतंत्र प्रमाण सामने नहीं आया है और न ही किसी अवैध वसूली के आरोप की आधिकारिक पुष्टि हुई है।
नगरवासियों का कहना है कि व्यक्तिगत विवादों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने के बजाय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करना चाहिए। लोगों ने प्रशासन से भी अपील की है कि यदि किसी विवाद को राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण बढ़ावा मिल रहा है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।उधर, संबंधित कथित नेता का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका है। उक्त नेता का कथन है कि मेरे विरुद्ध भ्रामक बातें फैलाई जाती है।