कांठ। गुरु पूर्णि के पावन पर्व पर श्री बालाजी दरबार एवं कमलनाथ आश्रम पर धार्मिक अनुष्ठान, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ।नगर से 6 किलोमीटर दूर ग्राम गुलड़िया बहादरपुर में स्थित श्री बालाजी दरबार एवं कमलनाथ आश्रम के संस्थापक संत बाबा तेजराम उर्फ कमलनाथ द्वारा प्रातः 9 बजे श्री रामचरित मानस अखण्ड पाठ का समापन किया गया । श्रद्धालुओं ने माथा टेका और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हुए कंठी-ब्रह्मसूत्र ग्रहण किया । सामूहिक रुप से सुन्दरकाण्ड पाठ, श्री रामस्तुति, हनुमान चालीसा, हैबजरंगबाण, शनिचलीसा, भजन, आरती, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया, शनिसेवक सुरेंद्रनाथ ने बाबा शनिदेव जी का चोला अर्पित कर भक्तों से कहा देवी – देवताओं के रूष्ट होने पर गुरु की शरण हमारी रक्षा करती है, यदि गुरु रुठ जाए तो संसार में कहीं भी जगह नहीं मिलती, इस लिए गुरुओं का सम्मान करना चाहिए ।read more:https://khabarentertainment.in/excise-department-raids-dhabas/ संत बाबा तेजराम उर्फ कमलनाथ ने आगंतुकों भक्तों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर शनिसेवक सुरेंद्रनाथ, बलराम सिंह, मुखराम सिंह, सतपाल सिंह, धर्मेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, मुकेश, मानु, अर्जुन कारीगर, शीला देवी, अर्चना, अंजू, मंजू, ज्योति, निक्की, बालेश्वरनाथ बालेश्वरनाथ आदि श्रद्धालु मौजूद रहे ।