*दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, बसई मोहम्मदपुर पुलिस की कार्रवाई*

Share

*फिरोजाबाद*। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/पुलिस के अनुसार, थाना बसई मोहम्मदपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 102/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत वांछित आरोपी शिवकुमार पुत्र छोटेलाल, निवासी ग्राम शंकरपुर, थाना बसई मोहम्मदपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *