2000 से अधिक UPI लेन-देन पर MDR के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

Share
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ₹2000 से अधिक के चुनिंदा व्यापारी UPI लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) के विरोध में शुक्रवार को अनोखे तरीके से जनजागरण अभियान चलाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत के आवास पर पहुंचे और उनके प्रतिनिधि डॉ. अवधेश बिंद को प्रतीकात्मक रूप से ऐसा सामान भेंट किया, जिसका भुगतान ₹2000 से अधिक UPI के माध्यम से किया जा सके। इसके साथ सामान का QR कोड भी दिया गया।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतीकात्मक विरोध के साथ यह सवाल उठाने के लिए किया गया है कि जब देश में डिजिटल भुगतान को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है, तो बड़े व्यापारी डिजिटल लेन-देन पर अतिरिक्त लागत क्यों लगाई जा रही है। कांग्रेस के मुताबिक प्रस्तावित व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होने की घोषणा की गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि MDR तकनीकी रूप से कोई कर नहीं, बल्कि व्यापारी भुगतान व्यवस्था से जुड़ा शुल्क है और इसके दायरे को लेकर व्यापारियों में चिंता है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि व्यापारी और मध्यम वर्ग पहले से महंगाई, जीएसटी, बढ़ती कारोबारी लागत और आर्थिक दबाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में बड़े डिजिटल लेन-देन पर MDR की व्यवस्था व्यापारियों के लिए नई चिंता पैदा कर रही है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने कहा कि सरकार को व्यापारी समाज को राहत देने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिए जाने के बाद व्यापारियों ने भी UPI को तेजी से अपनाया है। अब बड़े व्यापारी लेन-देन पर MDR की व्यवस्था से कारोबारियों के बीच सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में जाकर व्यापारियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को उठाएंगे।एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी व्यक्ति के जन्मदिन का विरोध नहीं, बल्कि व्यापारियों और मध्यम वर्ग की आर्थिक चिंताओं को प्रतीकात्मक रूप से सामने रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ₹2000 से अधिक के चुनिंदा P2M लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR की व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में जो सवाल हैं, सरकार को उनका स्पष्ट जवाब देना चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस QR कोड के माध्यम से देश को डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर ले जाने का अभियान चलाया गया, उसी QR कोड के जरिए कांग्रेस भाजपा के जनप्रतिनिधियों तक व्यापारियों की आवाज पहुंचा रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि व्यापारी, दुकानदार, मध्यम वर्ग और आम उपभोक्ता अपने आर्थिक हितों को लेकर खुद को अकेला न समझें, कांग्रेस उनकी आवाज उठाने के लिए उनके साथ खड़ी है।कार्यक्रम में अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, सुमन चौबे, विद्याधर, राजेश गुप्ता, राजीव सिंह, राम नगीना पांडेय, डॉ. नसीम अख्तर, गुड्डू, शंभू कुशवाहा, कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, अखिलेश यादव, दिव्यांशु पांडेय, रईस अहमद, रमेश गुप्ता, शबीहूल हसन, अजलाल अब्बासी, सदानंद गुप्ता, राजेश सिन्हा, ताहिर अब्बासी आदि मौजूद रहे।अजय कुमार श्रीवास्तव, पीसीसी सदस्य एवं प्रवक्ता, जिला कांग्रेस कमेटी गाजीपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *