महिला जागरूकता सम्मेलन में बोले पुलिस अधीक्षक, निडर होकर अपनी बात रखें महिलाएं

Share
गाजीपुर। महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को ‘महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वरोजगार, कानूनी सुरक्षा तथा समाज में उनकी सक्रिय एवं निर्णायक भागीदारी के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्षा/अधिशासी प्रतिनिधि सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/]उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से निडर होकर अपनी बात रखने तथा किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया।सम्मेलन में महिलाओं के अधिकारों के साथ ही शिक्षा, स्वरोजगार, कानूनी जागरूकता और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी जरूरी है। जागरूक और आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार के साथ समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।इस दौरान समाज, शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता की। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *