बहराइच ( मिहींपुरवा )। वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत रविवार को मोतीपुर रेंज अंतर्गत एसपीवीपी इंटर कॉलेज, सेमरहना, मिहींपुरवा में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘वन एवं वन्यजीव-प्रकृति का अनमोल वरदान’ तथा चित्रकला प्रतियोगिता के लिए ‘प्रकृति का आधार-वन्यजीव एवं वन’ विषय रखा गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण में जनसहभागिता और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के महत्व की जानकारी दी गई।इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की थीम ‘Connecting Habitats, Thriving Wildlife’ रखी गई है,read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteजिसमें प्राकृतिक आवासों को आपस में जोड़ने और वन्यजीवों के लिए सुरक्षित गलियारे विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के विभिन्न उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम का आयोजन मोतीपुर के क्षेत्रीय वनाधिकारी के के सिंह के नेतृत्व में वन विभाग एवं एसपीवीपी इंटर कॉलेज प्रबंधन के सहयोग से हुआ। क्षेत्रीय वनाधिकारी ने विद्यार्थियों के निबंध एवं चित्रकला में किए गए प्रयासों की सराहना की और वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मानव एवं वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व बनाए रखने तथा वन्यजीवों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में मोतीपुर रेंज के वन अधिकारी-कर्मचारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ प्रतिनिधि, बाघ मित्र, पत्रकार, ग्रामीण, कॉलेज प्रबंधक अनिल कुमार, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं वन विभाग का स्टाफ मौजूद रहा।