बहराइच (नानपारा ) l सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को मंदिर समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केशव पांडेय ने की। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां और समय निर्धारित किए गए।निर्णय के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि पर शाम 6 बजे मातृ पूजन, 16 अक्टूबर को षष्ठी तिथि पर शाम 6 बजे प्रश्न मंच कार्यक्रम तथा 17 अक्टूबर को सप्तमी तिथि पर शाम 6 बजे भगवान रूप सज्जा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भगवान रूप सज्जा कार्यक्रम में अधिकतम 10 वर्ष तक की आयु के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे।इसी क्रम में 18 अक्टूबर को शाम 6 बजे सिद्धिदात्री मां की गोद भराई तथा रात 8 बजे आरती के बाद डांडिया नृत्य कार्यक्रम होगा। 19 अक्टूबर को नवमी तिथि पर सुबह 11 बजे कन्या पूजन और दोपहर 3 बजे से भंडारा-प्रसाद आयोजित किया जाएगा, जो प्रभु की इच्छा तक जारी रहेगा।बैठक में संत बहादुर वर्मा, अमित पांडेय, रामगोपाल मिश्रा, संदीप साहू, प्रिया सोनी, डॉ. वीरांगना कांत, पंकज गुप्ता, डी के श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रकाश मित्तल,मनोज सोनी सहित मंदिर समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।