चेयरमैन बेबी अबरार ने वार्ड 5 कल्ली तारा हाजी नगर वासियों के पेयजल समस्या को किया दूर

Share
चेयरमैन बेबी अबरार ने वार्ड 5 कल्ली तारा हाजी नगर वासियों के पेयजल समस्या को किया दूर
अब किसी को पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा, हर घर तक पहुंचेगा पानी: बेबी अबरार
2 हॉर्स पावर समरसेबल व 100 मीटर पाइप लाइन के विस्तार का किया शिलान्यास
भदोही। नगर पंचायत क्षेत्र घोसियां में चहुँमुखी विकास कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। हर तरफ सड़को का शिलान्यास व सीवर लाइन का विस्तार बड़े पैमाने पर शुरू कर नगर पंचायत क्षेत्र घोसियां को उत्तम क्षेत्र बनाने का खाका चेयरमैन बेबी अबरार द्वारा तैयार कर लिया गया है जो नित्यदिन तेजी के साथ उसपर कार्य किया जा रहा है। वहीं पेयजल समस्या पर भी नगर पंचायत गम्भीर है। शनिवार को क्षेत्र के कल्ली तारा वार्ड संख्या 5  हाजी नगर में लगभग 5 लाख  रुपये की लागत से 2 हॉर्स पावर का समर सबल व 100 मीटर पाइप लाइन विस्तार का शिलान्यास चेयरमैन घोसियां बेबी अबरार ने किया। शिलान्यास के मौके पर हाजी नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ले वासियों ने कहा कल्ली तारा हाजी नगर में पेयजल समस्या खास तौर पर गर्मी में विकराल रूप धारण कर लेता है। हम लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस जाते है। दूर दराज से पानी लेकर किसी तरह काम चलाते है। आज समरसेबल पम्प व पाइप लाइन के विस्तार हो जाने से समस्या खत्म हो जाएगी। कहा चेयरमैन बेबी अबरार का हम लोग आभारी हैं। इस मौके पर चेयरमैन पति अबरार अहमद ने कहा अब किसी को पानी के लिए कहीं भटकना नही पड़ेगा। अब नगर पंचायत घोसियां क्षेत्र के हर वार्डो में समरसेबल लगवाए जा रहे है वहीं पाइप लाइन को भूमिगत विस्तार कर घर-घर पानी पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सभासद मदीना बेगम ने कहा वार्ड में विकास कार्य देखने को मिलेगा। जहां सड़कें वजूद में नही आई है वहां पर इंटर लॉकिंग सड़को से वार्ड को सुसज्जित किया जाएगा। वार्ड की हर समस्या को चेयरमैन बेबी अबरार के संज्ञान में देते हुए प्रार्थमिकता के आधार पर विकास कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सभासद जमील अहमद, हाजी अबरार अहमद, जमाल अहमद, अरसाद अली, मिराज अहमद, एहतेसाम अली,  मुरसलीन विधायक, राहत अंसारी, इसरार, शकील अहमद, मुस्लिम अंसारी, विकास दुबे, इकबाल अहमद, मुमताज अली, पूर्व सभासद आरिफ सिद्दीकी, साहिल आदि प्रमुख रूप से रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *