बहराइच ( मिहीपुरवा )l नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में तहसील परिसर के निकट सोमवार सुबह पानी से भरे एक गड्ढे में छह वर्षीय मासूम का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गोड़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया बालक के पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।ज्ञात हुआ है कि बसंत लाल पुत्र राधेश्याम आयु 6 वर्ष निवासी ग्राम धर्मापुर जलिहा थाना मुर्तिहा अपने माता-पिता के साथ मोतीपुर तहसील परिसर में रहता था उसके माता पिता तहसील परिसर में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से होटल संचालित करते हैं।बताया गया कि रविवार शाम बसंत लाल घर से निकला था लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।read more:https://khabarentertainment.in/path-becomes-difficult-for-shiva-devotees-during-sawan-route-to-gudchappar-shiva-temple-in-a-dilapidated-state/परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सावन माह होने के कारण परिजनों को आशंका थी कि वह किसी के साथ बुढ़वा बाबा मंदिर चला गया होगा इसलिए रातभर उसकी खोजबीन जारी रही।सोमवार सुबह तहसील परिसर के बगल स्थित चकरोड किनारे पटान के लिए जेसीबी से खोदे गड्ढे में भरे पानी में ग्रामीणों ने एक बालक का शव उतराता देखा। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान बसंत लाल के रूप में की। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर थानाध्यक्ष ब्रह्मा गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि बालक नहाने के लिए गड्ढे में गया होगा और गहरे पानी में डूब गया। हालांकि,l मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।