बहराइच (पयागपुर तहसील)l पयागपुर के ग्राम सभा वैनी निवासी आलोक कुमार शुक्ल के पुत्र लोकेश शुक्ल का चयन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPESSB) द्वारा आयोजित TGT परीक्षा में ‘सामाजिक विज्ञान’ विषय के शिक्षक पद पर हुआ है। लोकेश राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।उनकी इस उपलब्धि पर राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज, रामनगर खजूरी में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिसर में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने लोकेश शुक्ल को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।
read more:https://khabarentertainment.in/drug-smuggler-arrested-with-469-grams-of-illegal-charas-major-action-by-mirzapur-police-under-operation-savera/इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य गिरवर प्रसाद त्रिपाठी सहित अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार चौबे, अमर बहादुर पटेल, हरी ओम शुक्ल और अनिल कुमार मौर्य जैसे विद्यालय के सभी शिक्षकों ने भी लोकेश को शुभकामनाएँ दीं।प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षक वृंद ने कहा कि लोकेश की सफलता से न केवल उनके गाँव और परिवार का नाम रोशन हुआ है, बल्कि यह विद्यालय के वर्तमान छात्रों को भी आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।