बहराइच। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में यातायात पुलिस और नागरिक पुलिस की संयुक्त टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।अभियान के दौरान कुल 676 वाहनों का चालान किया गया, जबकि ₹8,19,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कई स्थानों पर जांच अभियान के दौरान सघन चेकिंग की गई।विशेष रूप से दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के खिलाफ सख्ती बरती गई। इस दौरान 64 वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।read more:https://khabarentertainment.in/youth-injured-by-high-voltage-electric-shock-dies-during-treatment/वहीं, अस्पष्ट या फाल्टी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने वाले 11 चालकों को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा और उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।इसके अलावा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन संचालन करने वाले 2 वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
यातायात पुलिस की इस सख्ती से साफ है कि अब नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।