बहराइच ( पयागपुर )। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से उप जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय को मांगपत्र सौंपा गया। किसान नेताओं प्रमोद तिवारी एवं गुड्डू मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान बिजली, कृषि कार्य, फसल भुगतान, सड़क और जलनिकासी सहित कई समस्याओं से जूझ रहे हैं।मांगपत्र में पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने, विद्युत कनेक्शन, बिल एवं अन्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण कराने की मांग की।इसके साथ ही किसानों की फसल का उचित मूल्य और समय से भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग भी की गई। किसान नेताओं ने कहा कि उपज का भुगतान समय पर मिलने से किसानों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकेगी।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/भाकियू ने ग्रामीण क्षेत्रों की खराब सड़कों की मरम्मत कराने तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालियों की सफाई और बेहतर जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की।वहीं, तहसील परिसर पयागपुर में विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाने की मांग भी की गई। किसान नेताओं का कहना है कि अधिकारियों की मौजूदगी में शिविर लगने से ग्रामीणों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सकेगा और उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर किसान यूनियन आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगी।